• Tue. Mar 24th, 2026

हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा गौशाला के शिव मंदिर के जमीन का हुआ जीर्णोद्धार ।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 4, 2024

 

 

ऐसे कार्यों से हम सभी का मन काफी प्रश्न और प्रभावित होता है :– करण जायसवाल।

 

हजारीबाग।

 

जिले में पिछले दो वर्षों से सामाजिक सेवा में अपनी सहभागिता हजारीबाग यूथ विंग सुनिश्चित कर रहा है। इसी क्रम में कोलकाता पिंजरापोल सोसायटी द्वारा संचालित हजारीबाग गौशाला परिसर के शिव मंदिर का जीर्णोद्धार कराया गया है। आकर्षक रूप से टाइल्स के माध्यम से मंदिर को सजाया गया है। यहां आने वाले श्रद्धालु पूरी आस्था से भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना अब कर सकेंगे।

 

पिछले कुछ वर्षों से मंदिर की जमीन की स्थिति काफी नाजुक हो गई थी जिसे देखते हुए हजारीबाग यूथ विंग ने यह सराहनीय कदम उठाया है।

इस मंदिर में पिछले दो वर्षों से लगातार हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा महारुद्रभिषेक का आयोजन किया जा रहा है।

 

मौके पर हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि सेवा कार्य करने से यूथ विंग को ऊर्जा मिलती है, आगे भी यूथ विंग सदैव सामाजिक तथा धार्मिक कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते रहेगा। साथ ही कहा की हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा मंदिर परिसर में दो बार महारुद्रभिषेक का आयोजन किया गया है, जो बेहद ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ था।

 

अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि ऐसे कार्यों से हम सभी का मन काफी प्रश्न और प्रभावित होता है। ऐसे कार्यों से अन्य लोगों में भी सेवा कार्य के लिए काफी इच्छा जागती है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *