• Sun. Mar 15th, 2026

हजारीबाग के प्रतिष्ठित मटवारी हाउस कंपाउंड की रहने वाली सुमीरखा प्रसाद का हुआ परलोक गमन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 19, 2023

हजारीबाग शहर के प्रतिष्ठित मटवारी हाउस कंपाउंड की रहने वाली सुमीरखा प्रसाद का मंगलवार को 85 साल की उम्र में परलोक गमन हो गया। सुमीरखा प्रसाद स्व.देवेंद्र प्रसाद (डीडीसी) की धर्मपत्नी थी। हृदय गति रुकने के बाद उन्हें इलाज के लिए आरोग्यम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने इलाज के क्रम में अंतिम सांस ली। सुमीरखा प्रसाद के तीन पुत्र और एक पुत्री हैं। उनके बड़े पुत्र विजय कुमार हजारीबाग जिले के सेवानिवृत्त ऑफिस सुप्रीटेंडेंट हैं। मंछले पुत्र संजय कुमार झारखंड पुलिस में डीएसपी के पद पर कार्यरत हैं वहीं छोटे पुत्र अजय कुमार एलआईसी में विकास अधिकारी के रूप में सेवारत हैं। उनकी पुत्री उषा का विवाह हो गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक फिलहाल मटवारी कंपाउंड स्थित उनके आवास में पार्थिव शरीर को रखा गया है। बुधवार की सुबह यहां से उन्हें पहले बिहार राज्य के नालंदा जिले के हिलसा अनुमंडल स्थित ग्राम बढ़नपुरा अवस्थित पैतृक आवास ले जाया जाएगा जहां से फतुहा गंगा घाट ले जाकर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा ।

इधर सुमीरखा प्रसाद के इलाज के दौरान परलोक गमन का दुखद समाचार प्राप्त होने के बाद हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल ने गहरा शोक व्यक्त किया है और ईश्वर से मृतिका के पुनीत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहने की क्षमता प्रदान करने की कामना की है ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *