• Mon. Mar 2nd, 2026

हजारीबाग के चमेली झरना में मिली अनजान लड़का-लड़की की डेड बॉडी

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 25, 2023

 

हजारीबाग के चमेली झरना में एक लड़का और एक लड़की की सड़ी-गली लाशें मिली है। डेड बॉडी देख आशंका जताई जा रही है कि दोनों की मौत 3 से 4 दिन पहले हुई है। दोनों की उम्र ज्यादा नहीं है। दोनों नाबालिग हो सकते हैं। हत्या है या आत्महत्या, इसका खुलासा अबतक नहीं हो पाया है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतेजार है। दोनों की जिस हालत में लाशें मिली है, उसे देख ऑनर किलिंग की भी शंका जताई जा रही है। दोनों के चेहरे का एक हिस्सा नोंचे हालत में मिला। शंका है कि मछलियां खा गई हो। मृतिका लड़की में नीले रंंग की जिंस पैंट और लाल रंग की कुर्ती एवं लड़का के बदन में काले रंग का जिंस और शर्ट लिपटे हालत में मिला। उसके पैर में स्कूली जूता भी मिला। मौके पर इचाक और पदमा थाने की पुलिस पहुंची थी। लड़का-लड़की की लाशें मिलने की फैली खबर के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। चमेली झरना NH 33 से महज चार किलोमीटर की दूरी पर है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, डेड बॉडी, कपड़े या मौके पर ऐसे कुछ भी निशान या चीजें नहीं मिले, जिससे उनकी पहचान की जा सके। आसपास से जुटे कुछ लोगों को डेड बॉडी दिखाई भी गई, ताकि उनकी पहचान हो सके। हजारीबाग के 22 थाने और ओपी से भी मिसिंग की लिस्ट खंगाली गई, गुजरे एक सप्ताह में ऐसी कोई रिपोर्ट कहीं दर्ज नहीं कराई गई है। शंका है कि दोनों मृतक कहीं और के रहनेवाले हो सकते हैं। पुलिस पूरे मामले की गहराई से तहकीकात कर रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *