• Thu. Sep 25th, 2025

हजारीबाग : आजसू के अखिल झारखंड महिला संघ का राज्यस्तरीय अधिवेशन 4 दिसंबर को होगी, अधिवेशन में सुदेश महतो भी होंगे शामिल

ByAdmin Office

Dec 3, 2022

 

*आजसू की सहयोगी इकाई अखिल झारखंड महिला संघ का राज्यस्तरीय अधिवेशन 04 दिसंबर को होगा। हजारीबाग के कोनार डैम क्षेत्र विष्णुगढ़ में आयोजित होने वाले अधिवेशन को लेकर पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि सारी तैयारियां पूरी हो गई है। अधिवेशन में पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथि गिरिडीह सांसद एवं पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चौधरी भी रहेंगे। इनके अलावा कार्यक्रम में बतौर सम्मानित अतिथि आजसू पार्टी के प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस, केंद्रीय महासचिव डॉ. लंबोदर महतो एवं रौशनलाल चौधरी, केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष उमाकांत रजक एवं हसन अंसारी, केंद्रीय संगठन सचिव शालिनी गुप्ता, केंद्रीय सचिव यशोदा देवी, सुनीता चौधरी, तिवारी महतो, अर्जुन बैठा एवं हरेलाल महतो आदि उपस्थित रहेंगे।*

50 हजार महिला नेतृत्वकर्ताओं को जोड़ने का है लक्ष्य*
आजसू पार्टी पूरे राज्य में पचास हजार महिला नेतृत्वकर्ताओं की फौज तैयार करने में जुटी है। ये महिलाएं राजनीतिक रुप से परिपक्व एवं प्रशिक्षित होंगी। इसी लक्ष्य को लेकर अखिल झारखंड महिला संघ का सभी स्तर पर पुनर्गठन, गठन एवं विस्तार किया गया है। इसके तहत 16 अक्टूबर को राज्य के सभी 24 जिलों में अखिल झारखंड महिला संघ का जिला सम्मेलन संपन्न हुआ था। वहीं, इससे पूर्व 23 सितंबर को सभी 260 प्रखंडों में प्रखंड सम्मेलन किया गया था।*


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *