• Sun. Mar 8th, 2026

हज़ारीबाग; पगार गांव के भू रैयतों ने एनटीपीसी कोल परियोजना के खिलाप खोला मोर्चा

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 10, 2022

 

केरेडारी।केरेडारी प्रखंड के चट्टीबारियातु में एनटीपीसी कोल खनन परियोजना के विरुद्ध पगार गाँव एवं नावाडीह के भू रैयतों ने खोला मोर्चा।ग्राम पगार के भू रैयतों ने धरना देकर ऋत्विक कोल रपोजेक्ट के बन रहे सी एच पी तथा काँटा घर को कराया बन्द।वहीं ग्राम नावडीह के भुरायतों के 5 महीनों से लगातार रोजगार के नाम पर मिल रहे आश्वाशन से परेशान होकर गुरुवार को रैयतों ने खनन कार्य को बंद कराया।रैयतों ने कहा कि जबतक हमसभी रैयतों को रोजगार नही मिलती तबतक एनटीपीसी कोल खनन परियोजना बन्द रहेगी।

वहीं ग्राम पगार के भू रैयतों ने कहा कि हम सभी भू रैयतों को कंपनी बारगेनिंग करना बंद करे।सभी रैयतों को अस्वाशन देंना बन्द करें।जबतक सभी रैयतों को रोजगार से जोड़ा नही जाएगा तबतक सी एच पी तथा काँटा घर की कार्य बंद रहेगी।मौके पर महेश महतो,मो ऊष्मान,मो रजाक,बिनोद महतो,सरजू ठाकुर,प्रभु राणा,सुरेश महतो,बब्लू महतो,भोला शर्मा,कौलेश्वर प्रशाद,गुलदेव महतो,दशरथ महतो आदि कई महिला एवं पुरुष मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *