• Fri. Jan 2nd, 2026

स्व मुनिलाल सिंह का श्रद्धांजलि सभा का किया गया आयोजन

ByAdmin Office

Apr 4, 2023

 

रिपोर्ट अरविंद सिंह

अलकडीहा । धनबाद कोलयरी कर्मचारी संघ लोदना क्षेत्र के पूर्व सचिव मुनिलाल सिंह का श्रद्धांजलि सभा मंगलबार को जयरामपुर समीप धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ कार्यालय में मनाई गई। सर्वप्रथम उनकी तस्वीर पर भारतीय मजदूर संघ के पूर्व प्रदेश महामंत्री बिंदेश्वरी प्रसाद द्वारा माल्यर्पण कर उनको नम आँखों से याद किया गया। तत्पश्चात सभी ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। स्वo मुनिलाल सिंह का निधन 24 मार्च को हुआ था।

स्वo मुनिलाल सिंह धनबाद कोलयरी कर्मचारी संघ के संस्थापक सदस्य थे तथा संघ के प्रारंभ से ही साथ रहे। वे हमेशा मजदूरों के हक की लड़ाई के लिए सदैव तैयार रहते थे। उन्होंने मजदूरों के सुविधा के लिए कई सराहनीय कार्य किए।

मौके पर जेबीसीसीआइ सदस्य केपी गुप्ता, डीसीकेएस महामंत्री रामधारी, इंटक नेता ललन चौबे, मुंद्रिका पासवान, बीसीकेयू सचिव सुरेश गुप्ता, संजीत सिंह, शुभाष माली, रामनाथ गोप, दयाराम सिंह यादव, अजय देव, रामावतार गोप, धर्मेन्द्र सिंह, राकेश पासवान, सुखदेव शर्मा, सतेंद्र गुप्ता, इस्माइल मालिक, ज्ञानेन्द्र प्रसाद देव आदि उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *