• Sun. Nov 1st, 2026

स्व. आर. लक्ष्मण राव के परिजनों से मिले सहपाठी व सामाजिक संगठनों,दुर्घटना की जांच पर अधिकारियों से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 1, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। स्व. आर. लक्ष्मण राव के निधन पर रविवार को उनके स्कूली सहपाठियों एवं विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने दिन्दली स्थित उनके आवास ‘आस्था’ पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और संवेदना व्यक्त की। प्रतिनिधियों ने उनकी माता, पत्नी, बड़े भाई एवं बच्चों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।
शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त शिक्षक लक्ष्मण राव का 28 अक्टूबर को टीएमएच में इलाज के दौरान निधन हो गया था। वे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद करीब दस दिनों तक कोमा में थे। बताया गया कि वे पेंशन संबंधी कार्य से जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, सरायकेला गए थे।
लौटने के दौरान दुर्घटना हुई थी।प्रतिनिधियों ने दुर्घटना की परिस्थितियों और अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी लेने के लिए उपायुक्त, एसपी, सरायकेला थाना एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मिलने का निर्णय लिया। साथ ही पेंशन, उपादान एवं अन्य सेवानिवृत्ति लाभों की प्रक्रिया में परिवार को सहयोग देने की बात कही।
श्रद्धांजलि अर्पित करते हुई परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की इस अवसर पर डॉ. एस. के. रत्नाकर, मनोज सिंह, राजद के प्रदेश महासचिव बीरेंद्र यादव, टेल्को यूनियन के नेता नरेश चौधरी, श्री सुनील सिंह, भाषण कुमार पंकज, मदन मोहन, शिक्षक अजय प्रकाश, बिनोद कुमार, अजय तिवारी, सुरेश प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने स्व. आर. लक्ष्मण राव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकसंतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *