• Mon. Jan 5th, 2026

स्मारक समिति ने मनाई पूर्व सांसद बिनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि

ByAdmin Office

Dec 18, 2022

 

ओमप्रकाश राजा
बेरमो
झारखंड के युवाओं को पढ़ो और लड़ो का नारा को अपनाना होगा- कमलेश महतो

बिनोद बाबू की अधूरी लड़ाई को आज की नई पीढ़ी को लड़ना होगा- सूरज महतो

शोषण मुक्त और समाज में समानता लाने की जरूरत- ए के मिश्रा

बेरमो। फुसरो नगर के ढोरी बस्ती विवाह मंडप में झारखंड केसरी गिरिडीह के पूर्व सांसद स्व० बिनोद बिहारी महतो की 31वी पुण्यतिथि बिनोद बिहारी महतो स्मारक समिति के बैनर तले मनाई गई जिसकी अध्यक्षता सूरज महतो ने तथा संचालन कमलेश महतो ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगो ने बिनोद बाबू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी और उनके बताए रास्ते पर चलने का प्रण लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीसीएल ढोरी एरिया के एसओपी ए के मिश्रा ने कहा कि राज्य में आज फिर एक बार बिनोद बाबू की जरूरत आन पड़ी है। आज शोषण मुक्त समाज और सामाजिक समानता की ज़रूरत है तभी सभी वर्गो के लोगो का विकास हो सकता है। उन्होंने कहा कि आज युवाओं को शिक्षित होने की जरूरत है तभी अपने अधिकारों को जान पाएंगे और उन्हे पाने के लिए उचित संघर्ष कर सकेंगे। बैठक को संबोधित करते हुए कमलेश महतो ने कहा कि झारखंड राज्य की लड़ाई तो बिनोद बाबू ने लड़ी और आज झारखंड राज्य भी मिल गया है परंतु अगर युवा जागे नही तो झारखंड को भी लूट कर खत्म कर दिया जाएगा। आज झारखंड के युवाओं को बिनोद बाबू का नारा पढ़ो और लड़ो को अपनाना होगा तभी हम अपने अधिकार को प्रपत्र कर सकते है। बिनोद बाबू ने जिस तरह से महाजनी प्रथा और सुधखोरो के खिलाफ लडा आज उसी लड़ाई को दोहराने की ज़रूरत है। आज भी लोग जगह जगह सुधखोरों के जाल में फसे हुए है। सूरज महतो ने कहा बिनोद बाबू की अधूरी लड़ाई को आज की नई पीढ़ी को लड़ना होगा। जिस तरह से बिनोद बाबू ने विस्थापितो के लिए आवाज बुलंद की थी और सीसीएल बीसीसीएल में लोगो को नौकरी और मुआवजा दिलाने का काम किया था वैसा नेतृत्व आज पुनः कोयलांचल को चाहिए अन्यथा लाखो लोग विस्थापित होकर अपना अस्तित्व खो देंगे और उनको अपना हक और अधिकार नहीं मिल पाएगा। जिस तरह लोग विस्थापित होकर विलुप्त होते जा रहे है आने वाले दिनों में उनकी अपनी स्थाई पहचान भी मिट जायेगी ।श्रृद्धांजलि सभा को सीसीएल सिक्रूरिटी हेड सीताराम येचुरी, विस्थापित नेता ईश्वर प्रजापति, शिवलाल रविदास, पूर्व शिक्षक घनश्याम महतो, प्राण गिरि, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि उमेश रविदास, सूरज पासवान, रतिलाल महतो, अशोक रविदास, गिरिराज गिरि, आदि ने संबोधित किया। मौके पर पूर्व वार्ड पार्षद रामेश्वर महतो, चिंतामणि महतो, राज कुमार महतो, सोनू कुमार, मुकेश कुमार, अर्जुन महतो, लालमोहन महतो, कुंदन कुमार, उमाशंकर महतो, चितरंजन महतो, खेमनारायण महतो, राजीव महतो, आकाश कुमार, रोशन कुमार, महेंद्र कुमार आदि लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *