• Tue. Mar 3rd, 2026

स्फटिक शिवलिंग ,वैसे तो सभी प्रकार के शिव लिंग पूजा के लिए है परंतु स्फटिक शिवलिंग की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है।*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 26, 2022

*स्फटिक शिवलिंग ,वैसे तो सभी प्रकार के शिव लिंग पूजा के लिए है परंतु स्फटिक शिवलिंग की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है।*

इस शिवलिंग की अपने घर में पूजा, प्रतिष्ठा करके नित्य गंगाजल अथवा पंचामृत से अभिषेक करके पुष्प, विल्वपत्र आदि से पूजन करने से भगवान शिव की विशेष अनुकंपा प्राप्त होती है।
इनकी अनुकंपा से आयु, आरोग्यता, धन, संपत्ति, यश, मान, प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है।

*इसको घर में स्थापित करने के लिए कल यानि महाशिवरात्रि का दिन बड़ा ही अच्छा माना गया है*

आप भी शिवलिंग को कल के दिन अपने घर में लाकर स्थापित करके पुण्य लाभ अर्जित कर सकते है।

स्फटिक को हीरे का उपरत्न कहा जाता है।
स्फटिक को कांचमणि, बिल्लोर, बर्फ का पत्थर तथा अंग्रेजी में रॉक क्रिस्टल कहते हैं।

यह एक पारदर्शी रत्न है।
स्फटिक बर्फ के पहाड़ों पर बर्फ के नीचे टुकड़े के रूप में पाया जाता है।
इसे शीत वीर्य मणि माना गया है।
यह बर्फ के समान पारदर्शी और सफेद होता है।

स्फटिक शिवलिंग सकारात्मक ऊर्जा से भरा होता है ,

यह शिवलिंग घर से हर प्रकार की नकारात्मकता को दूर करता है।
जिस घर में यह शिवलिंग स्थापित कर दिया जाता है वहाँ सभी प्रकार के रोगों का नाश होता है।

पूरे महीने इसका नियमित रूप से अभिषेक करने से घर से कई तरह के वास्तुदोष दूर होते हैं।

जिस घर में ये शिवलिंग स्थापित करके एक महीने तक नियमित रूप से पंचामृत द्वारा अभिषेक किया जाता है , वहां धन का अभाव नहीं रहता तथा आरोग्य रहता है।
इसके प्रभाव से शिक्षा मे उन्नति होगी, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलती है।
जो भी व्यक्ति इसे स्थापित करता है उसके जीवन में नाम ,पैसा ,प्रसिद्धि सब कुछ प्राप्त होता है।

स्फटिक का *2 अंगुल से लेकर 11 अंगुल तक* का शिवलिंग शुभ माना गया है।

_______☀️?️??️✴️_______

विशेष-प्रदत्त जानकारी व परामर्श शास्त्र सम्मत् दृष्टिकोण की अभिव्यक्ति मात्र है कोई भी कार्य किसी विशेषज्ञ से परामर्श लेकर ही करें…
______________________________

?️????????️


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *