• Sat. Jul 25th, 2026

सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल, चाईबासा में कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Jul 25, 2026
crescent ad

 

चाईबासा, 25 जुलाई। सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल, चाईबासा में कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया।

विद्यालय के प्राचार्य सह-एआरओ ओ. पी. मिश्रा ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों के अद्वितीय साहस, शौर्य एवं बलिदान को नमन करते हुए विद्यार्थियों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस हमें देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर जवानों के अमूल्य योगदान की सदैव याद दिलाता है

तथा उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।इस अवसर पर कक्षा 4 की छात्रा आहाना चक्रवर्ती ने कारगिल विजय दिवस के महत्व पर ओजस्वी भाषण प्रस्तुत कर सभी को देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कर दिया। कार्यक्रम का प्रभावशाली मंच संचालन कक्षा 5 की छात्रा श्रेया कुमारी ने आत्मविश्वास एवं गरिमापूर्ण ढंग से किया।

इसी अवसर पर अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस के उपलक्ष्य में पश्चिमी सिंहभूम जिला शतरंज संघ द्वारा आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के प्रतिभागी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। प्राचार्य महोदय ने सभी सम्मानित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *