• Sun. Feb 15th, 2026

सुहागिन महिलाओं ने की वट सावित्री की पूजा

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 6, 2024

 

 

केरेडारी से रोहित गोस्वामी की रिपोर्ट

 

केरेडारी : केरेडारी प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं ने वट सावित्री का पूजा श्रद्धा भक्ति के साथ किया! इस मौके पर पूजा के साथ वट सावित्री व्रत की कथा का भी श्रवण महिलाओं ने किया! क्षेत्र के केरेडारी गरी कलां चट्टी बरियातू कंडाबेर बेलतू बरियातू हेवई मनातू बुंडू कराली पताल सलगा समेत अन्य स्थानों पर वट सावित्री का पूजा अर्चना और कथा श्रवण महिलाओं ने किया! महिलाएं यह व्रत के माध्यम से अपने पति की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन के कामना वट वृक्ष के नीचे पूजा अर्चना और वट वृक्ष में लंबी सूत बांध कर की! इस अवसर पर व्रत करने वाली महिला आरती गोस्वामी सुनीता देवी समेत अन्य ने बताया कि यह एक पवन व्रत है! जो अपने पति की दीर्घायु के लिए सुहागिन स्त्रियां करती है! यह व्रत सती और सतवान के जीवन में घटित घटना से प्रेरित है जो युगों युगों से चला आ रहा है!


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *