
रिपोर्ट, अरुण कुमार सैनी

केंदुआ(धनबाद) बीसीसीएल के कुसुंडा क्षेत्र संख्या 6 में सुरक्षा के मुद्दे को लेकर एक विशाल जुलूस सामाजिक कार्यकर्ता चन्द्र शेखर पाठक एवं राहुल राम के नेतृत्व में गोधर काली बस्ती से गोधर मोड, अलकुशा होते हुए बीएलए आउटसोर्सिंग कंपनी के कैंप ऑफिस तक पहुंची और जोरदार आक्रोश प्रदर्शन किया।

मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता चन्द्र शेखर पाठक ने पूरे कुसुंडा क्षेत्र के सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ा करते हुए कहा कि पूरे कुसुंडा क्षेत्र के आउटसोर्सिंग खनन में मनको के तहत सुरक्षा तंत्र पूरी तरह से ध्वस्त है। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा नियमों की पूरी तरह अनदेखी की जा रही है। पिछले दिनों आग मिश्रित ओबी डंपिंग के दौरान तीन नाबालिक बच्चे और दो महिलाएं आग की चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए। अभी पांचो पीड़ित जीवन और मौत के बीच झूल रहे हैं, लेकिन बीसीसीएल प्रबंधन एवं आउटसोर्सिंग कंपनी की कुंभकर्णी नींद नहीं टूटी है। जब तक पीड़ितों को समुचित इलाज एवं उचित क्षतिपूर्ति नहीं मिलेगा, तब तक हम लोग आंदोलनरत रहेंगे। श्री पाठक ने आगे कहा कि काली बस्ती की लड़ाई गोंदुडीह तक ले जाएगे और पूरे कुसुंडा क्षेत्र में आंदोलन छेड़ देंगे। गोंदूडीह कोलियरी में तीन महिलाओं की मौत हो गई और गोधर कोलियरी में पांच लोग बुरी तरह झुलस गए। अब कंपनी किस बात का इंतजार कर रही है।
राहुल राम ने कहा कि जब तक पीड़ितो को न्याय नहीं मिलेगा तब तक यह आंदोलन जारी रहेगी।
मौके पर मुख्य रूप से सुरेंद्र राम, शशि रंजन राम, सुरेश धारी, प्रमिला देवी, सुमित्रा देवी, यशोदा देवी, भरत राम, पंकज राम, बद्री राम, मुकेश्वर राम, अखिलेश राम, टुनटुन राम, भारत भूषण, सोनेलाल राम, बादल कुमार, मंटू कुमार, पतिदेव राम, चाको कुमार राम, कन्हैया कुमार, पुकुल राम इत्यादि थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
