• Thu. Mar 5th, 2026

सीवान में जब्त की गयी ट्रक गायब

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jul 28, 2023

 

सीवान. छपरा-सीवान मुख्य पथ पर बालू लदे ओवर लोड ट्रकों के अवैध परिचालन पर खनन विभाग द्वारा करवाई की गयी थी. एक महीने पूर्व डीटीओ सीवान व एसडीओ महाराजगंज के द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी कर के बिना मानक के चल रहे लगभग आधा दर्जन से अधिक ट्रकों को जब्त किया गया था.

सूत्रों का कहना है कि जब्त ट्रक में से एक ट्रक एनएच पर से गायब है. जो स्थानीय बाजार से पूरब एवं ब्लॉक के सामने खड़ी थी. ट्रक गायब हो जाने की सूचना से चर्चाओं का बाजार गर्म है. इस संबंध में थानाप्रभारी प्रवीण प्रभाकर का कहना है कि ट्रक नहीं होने की सूचना लोगों द्वारा कही जा रही है. लेकिन इसकी जांच की जा रही है. जानकारी होने पर सूचना दी जायेगी.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *