• Thu. Mar 5th, 2026

सीमेंट छड़ लोड ऑटो ने दीवार में मारी टक्कर, चार वर्षीय मासूम बच्ची की हुई मौत, ग्रामीणों ने गावां तिसरी मुख्य मार्ग को किया जाम

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jul 28, 2023

गावां थाना क्षेत्र के सेरुआ मुसहरी टोला में सीमेंट छड़ लोड एक ऑटो ने घर के सामने कंपाउंड में टक्कर मार दी जिससे दीवार के साथ गेट के ऊपरी छज्जा आंगन में खड़ी मासूम बच्ची पर गिर गया, जिससे वह बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद बच्ची के रिश्तेदार ने आनन फानन में बच्ची को लेकर गावां सीएचसी पहुंचे जहां पर डॉक्टर काजिम खान ने बच्ची को देखते ही मृत घोषित कर दिया।
बताया गया कि सेरुआ मुसहरी टोला निवासी गंगाधर मुसहर के चार वर्षीय पुत्री अन्नू कुमारी की मौत इस घटना में हुई है।
ऑटो ड्राइवर ऑटो को युक्त स्थल पर छोड़ कर फरार हो गया है।
फिलहाल बच्ची के परिजन और ग्रामीण गावां तिसरी मुख्य मार्ग गावां थाना मोड़ पर बच्ची का शव रख कर सड़क को जाम कर दिया है। सूचना पर गावां थाना प्रभारी सुन्नी सुप्रभात जाम स्थल पर पहुंचा कर परिजनों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।गावां थाना क्षेत्र के सेरुआ मुसहरी टोला में सीमेंट छड़ लोड एक ऑटो ने घर के सामने कंपाउंड में टक्कर मार दी जिससे दीवार के साथ गेट के ऊपरी छज्जा आंगन में खड़ी मासूम बच्ची पर गिर गया, जिससे वह बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद बच्ची के रिश्तेदार ने आनन फानन में बच्ची को लेकर गावां सीएचसी पहुंचे जहां पर डॉक्टर काजिम खान ने बच्ची को देखते ही मृत घोषित कर दिया।
बताया गया कि सेरुआ मुसहरी टोला निवासी गंगाधर मुसहर के चार वर्षीय पुत्री अन्नू कुमारी की मौत इस घटना में हुई है।
ऑटो ड्राइवर ऑटो को घटना स्थल पर छोड़ कर फरार हो गया है।
फिलहाल बच्ची के परिजन और ग्रामीण गावां तिसरी मुख्य मार्ग गावां थाना मोड़ पर बच्ची का शव रख कर सड़क को जाम कर दिया है। सूचना पर गावां थाना प्रभारी सुन्नी सुप्रभात जाम स्थल पर पहुंचा कर परिजनों को समझा बुझा को जाम को हटवाया व बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरीडीह भेजने की तैयारी में जुट गई है। साथ ही पुलिस ने ऑटो को अपने कब्जे में के लिया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *