• Mon. Mar 2nd, 2026

सीतामढ़ी में बदमाशों ने पुजारी को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 8, 2023

 

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी में पुजारी की गोली मारकर हत्याकर दी गई. मामला जिले के गाढ़ा थाना क्षेत्र के प्रेम नगर गांव का है. जहां बाइक सवार अपराधियों ने प्रेम नगर निवासी पुजारी प्रेम शंकर ठाकुर को गोली मार दी और घटनास्थल से फरार हो गए.

घायल पुजारी को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया. जहां से बेहतर इलाज के लिए सीतामढ़ी रेफर कर दिया गया. जहां उसकी मौत हो गई.मृतक प्रेम शंकर ठाकुर (55 वर्ष) गाठा थाना क्षेत्र के प्रेमनगर स्थित राम-जानकी मठ में पुजारी थे.

स्थानीय लोगों के मुताबिक एक बाइक पर सवार तीन लोग आए और पुजारी को देखते ही गोली मार दी. गोली उसके सिर में लगी थी. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि भभूत (विभूति) नहीं देने के गुस्से में गोली मारी गई है.

मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार: वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर स्थानीय थाना पुलिस ने पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी.

एसडीपीओ सदर सुबोध कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एसडीपीओ ने कहा कि बाकी लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है. हालांकि उन्होंने हत्या की स्पष्ट वजह नहीं बताई.

ठाकुर (55 वर्ष) गाठा थाना क्षेत्र के प्रेमनगर स्थित राम-जानकी मठ में पुजारी थे. स्थानीय लोगों के मुताबिक एक बाइक पर सवार तीन लोग आए और पुजारी को देखते ही गोली मार दी. गोली उसके सिर में लगी थी. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि भभूत (विभूति) नहीं देने के गुस्से में गोली मारी गई है.
मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार: वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर स्थानीय थाना पुलिस ने पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी. एसडीपीओ सदर सुबोध कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एसडीपीओ ने कहा कि बाकी लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है. हालांकि उन्होंने हत्या की स्पष्ट वजह नहीं बताई.

“दोपहर में पुजारी फूल बाबू उर्फ प्रेमशंकर ठाकुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हालांकि इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है. हत्या का कारण और बाकी आरोपियों के बारे में पता लगाया जा रहा है”- सुबोध कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सीतामढ़ी सदर


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *