
गावां सीओ अविनाश रंजन के निर्देश के बावजूद गावां हाट बाजार में ऑटो और बस के ठहराव पर रोक नहीं लगी है, जिससे ग्रामीणों में रोष है।

बता दें कि पिछले बुधवार को गावां हाट बाजार में बस और ऑटो के जाम के कारण एक बछड़े के प्रहार से एक महिला के पैर टूट गए थे। जिसे लेकर सीओ ने निर्देश दिया था कि हाट बाजार में ऑटो और बस के ठहराव करने वाले चालकों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

लेकिन बस और ऑटो चालकों ने सीओ के निर्देश को ताख पर रखते हुए हाट बाजार में ऑटो और बस को पूरा दिन ठहराव किया। हाट बाजार में ऑटो और बस के ठहराव से प्रखंड के साथ साथ अन्य क्षेत्रों से आए लोगों को काफी परेशानी हुई। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और वरीय पदाधिकारियों से मांग किया कि बस और ऑटो को हाट बाजार के दिन ठहराव और प्रवेश पर रोक लगाया जाय।
वहीं बीस सूत्री अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि हाट बाजार में ऑटो और बस के ठहराव से लोगों को काफी परेशानी है।सीओ ऑटो और बस चालकों पर कार्रवाई करें। कहा कि गावां बस स्टेन में सभी वाहनों का ठहराव वरीय पदाधिकारी सुनिश्चित करवाएं।
जिप सदस्य पवन कुमार चौधरी ने कहा कि सीओ जल्द से जल्द बस और ऑटो के ठहराव पर रोक लगाए। ग्रामीणों की समस्या मेरी पहली प्राथमिकता, यदि समस्या का निदान नहीं हुआ तो ग्रामीणों के साथ धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
इधर सीओ अविनाश रंजन ने कहा कि अगले हाट बाजार के दिन चौकीदार को प्रतिनियुक्त कर हाट बाजार में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी। लापरवाही बरतने वाले चालकों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
