• Thu. Mar 12th, 2026

सीएम हेमंत बोले, बिहार-यूपी के लोग साजिश के तहत झारखंडी हित में बनी नीतियों को ले जाते हैं न्यायालय

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 20, 2022

 

*रांची :* सीएम हेमंत सोरेन ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही में भाग लेते हुए कहा कि बिहार-यूपी के लोग साजिश के तहत झारखंडी हित में बनी नीतियों को न्यायालय में ले जाते हैं. सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि अध्यक्ष महोदय विपक्ष बात नहीं सुन रहा है. कार्यमंत्रणा में राज्यपाल के यहां जाने पर चर्चा हुई थी. नियोजन नीति रद्द होने के बाद यह मुलाकात होनी है. तीसरी बार नियोजन नीति रद्द हुई है. रघुवर दास की सरकार में जो नीति बनी थी, वह भी रद्द हुई थी. कार्यपालिका के द्वारा तीन तीन बार बनी नीतियां न्यायालय के द्वारा खारिज किया गया है. यह दुर्भाग्य की बात है. उच्च न्यायालय में एक आदिवासी युवा को आगे कर बाकी के लोग जो यूपी बिहार के हैं, वह कम्प्लेंनेट बनते हैं. यह साजिश है. इस साजिश को समझने की जरूरत है. इसी समस्या से निबटने के लिए स्थानीय नीति और आरक्षण विधेयक जो सदन से पारित हुआ है, वह 9 वीं अनुसूची में जोड़ा जाए. इसे लेकर राज्यपाल से मिलने जा रहा हूँ. सभी दलों को पत्राचार किया हूं. अपील है कि झारखंड हित में सभी विधायक राजभवन चलें.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *