
संवाददाता : बरही

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के तहत शनिवार को बरही प्रखंड के करियातपुर सीआरसी के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों के रसोइया के बीच कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में करियातपुर, दुलमाहा, बुंडू, कुटमा, हथगडा, जीतपुर, धनवार स्कूल के रसोइया दीदी शामिल हुई। यह प्रतियोगिता करियातपुर हाई स्कूल में आयोजित किया गया। मौके पर सीआरपी सुनील कुमार, अरूण कुमार मेहता, विद्यालय प्रबंधन अध्यक्ष सकलदेव शर्मा, प्रधानाचार्य मुनेश्वर राम मुख्य रूप मौजूद थे। कार्यक्रम में जो रसोइया स्वादिष्ट व्यंजन बनाएगी उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में करियातपुर स्कूल के हेमियां देवी खिचड़ी, आचार चटनी, हथगडा स्कूल से पानो देवी खसका, जीतपुर स्कूल से सीता देवी एवं कुटमा स्कूल से दसमी देवी पकौड़ी वहीं दुलमाहा स्कूल से कांति देवी हलवा में धनवार स्कूल से समुद्री व मसो मैमुन निशा ने खिचड़ी आचार में एवं बुंडू स्कूल से अनिता देवी खिचड़ी प्रतियोगिता में भाग ले कर स्वादिष्ट व्यंजन बनाईं। इन सभी विद्यालय के रसोइया दीदीयों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाले प्रतिभागियों को प्रखंड स्तर के कुकिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगी। मौके पर विजय कुमार, त्रिलोकी कुमार, अजय, किशोर, विवेक, निरंजन, मृत्युंजय, किशोर, सिंटू, अनिल, रामेश्वर, गीता कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, संगीता कुमारी, निधि कुमारी मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
