
चौपारण : सिक्स लेन निर्माण कम्पनी के मनमानी के खिलाफ विधायक का गुस्सा फुटा। वे कांग्रेस पार्टी के अगुवाई में हज़ारों जनमानस के साथ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आज करेंगे।

इस सम्बंध में कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष मंटू यादव एवं मीडिया प्रभारी मनोज यादव ने बताया कि श्री शैलेन्द्र यादव जिला अध्यक्ष, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी हजारीबाग के निर्देशानुसार गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग सिक्स लेन निर्माण कार्य में उदासीनता, जगह जगह अधूरा कार्य छोड़ना, फ्लाई ओवर निर्माण कार्य बंद, हो रही सड़क दुर्घटनाओं के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के द्वारा तय है।

जिसमें मुख्य अतिथि उमाशंकर अकेला विधायक सह सभापति निवेदन समिति झारखण्ड, विशिष्ट अतिथि शैलेन्द्र यादव, जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी हजारीबाग शामिल होंगे। एक दिवसीय धरना प्रखण्ड के पांडेयबारा,में
समय 11.00 बजे पूर्वाह्न से होगा।
जिसमें प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य, चौपारण एवं बरही, 20 सूत्री अध्यक्ष एवं सदस्यों, विधायक प्रतिनिधि एवं सभी विभागीय प्रतिनिधि, प्रदेश, जिला, प्रखण्ड, एवं बूथ स्तर के पदाधिकारी, सभी मोर्चा के पदाधिकारी एक दिवसीय धरना कार्यक्रम को धार धार बनाएंगे।
वहीं विधायक श्री अकेला ने जनता और राहगीरों के परेशानियों को देखते हुए प्रखण्ड के अधिक से अधिक लोगों से भी धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया ताकि जल्द से जल्द सिक्स लेन निर्माण से हो रहे परेशानियों से आम लोगों को निजात मिल सके।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
