• Sat. Apr 4th, 2026

सिकरी से धर्म प्रेमियों का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Mar 28, 2024
crescent ad

 

 

पंकज ठाकुर

 

बड़कागांव । बड़कागांव पावन धाम अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभू श्री राम के मंदिर उद्घाटन के होने के साथ हीं देश भर से धर्म प्रेमी श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम पहुंच रहा है। इसी अवसर पर बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय के सिकरी गांव से एक बस में लगभग साठ की संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या दर्शन और प्रभू श्री राम के पूजन को निकला। इस जत्था में सिकरी से कैलाश पांडेय, फूलचंद गिरी, महावीर साव, विशेश्वर गिरी, युगेश्वर साव, समल बैठा, कोयली साव, गणेश साव, किशोर राणा, लालदेव सिंह, पृथ्वीराज गुप्ता, शैलेश सिंह, सैनाथ महतो, प्रतिमा देवी, कामेश्वर महतो, सुमित्रा देवी, शीला देवी, सुलेखा देवी, महादेव सिंह समेत बड़ी संख्या में महिला पुरुष शामिल हैं। प्रखंड वासियों ने जत्था में शामिल धर्म प्रेमीयों के मंगल यात्रा की कामना किया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *