
डुमरी:बगोदर प्रखंड के बेको निवासी प्रवासी मजदूरों के हितार्थ कार्य करने वाले समाजिक कार्यकर्ता को समाजिक क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए मुम्बई में प्रधानमंत्री के भाई प्रह्लाद दामोदर दास मोदी के हाथों से झारखंड सेवा रत्न सम्मान दिया गया।सिकंदर अली

को बहुमूल्य योगदान के लिए 2021 को भी मुम्बई में झारखंड सेवा रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया था वह सामाजिक कार्य के क्षेत्र में कई अवार्ड हासिल कर चुके हैं।श्री अली को यह सम्मान बीते 18 नवम्बर को मुम्बई के दादर स्थित श्री शिवाजी नाट्य मंदिर में

झारखंड वासी परिवर्तन संघ के द्वारा आयोजित 22वां झारखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर समानित किया गया।ज्ञात हो कि सिकन्दर अली एक जमीनी समाजिक व्यक्तित्व हैं,जिन्होंने समाजिक सेवा को अपना मूल उद्देश्य बनाया हैं।उन्होंने प्रवासी मजदूरों के हित,पर्यावरण,शिक्षा आदि क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया हैं।
साथ ही लगातार आम लोगों के बीच में सेवा करते आए हैं।अवार्ड मिलने पर क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल हैं।मुम्बई में पीएम के भाई प्रह्लाद दामोदर दास मोदी जैसे महान हस्तियों के हाथों से मिले इस सम्मान से जहां गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।यह सम्मान में अपने माता पिता एवं अपने शुभचिंतकों को समर्पित कर रहा हूं और भविष्य में समाजिक जीवन में अनवरत अपना योगदान जारी रखूंगा।ज्ञात हो कि सिकन्दर अली एक जमीनी समाजिक व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने समाजिक सेवा को अपना प्राथमिक उद्देश्य बनाया हैं।इन्होंने प्रवासी मजदूरो के हित एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया हैं।साथ ही लगातार आम लोगों के बीच सेवा करते आए हैं।मौके पर मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार इन्कम टैक्स ऑफिसर मनुलाल बैठा फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध लेखक दिलीप शुक्ला विधायक अमित यादव,अमरजीत मिश्रा,पंकज सोनी,डाॅ नेहा सिन्हा,मनोज सिंह,दिनेश प्रसाद जिप सदस्य कुंभकुंभ देवी आदि उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
