
रिपोर्ट, अरुण कुमार सैनी

सिंदरी (धनबाद) भारतीय जनता पार्टी सिन्दरी नगर की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें आपातकाल का विरोध किया गया ।
बैठक को सम्बोधित करते हुए झारखण्ड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मजोत सिंह ने कहा कि काँग्रेस पार्टी इस देश की जनता को अपनी प्रजा समझती है और अपने को राजा । 25 जून के मध्यरात्रि में जिस तरह से काँग्रेस ने देश के लोकतंत्र को कुचला था उसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है । आज काँग्रेस को लोकतंत्र पर बोलने का कोई अधिकार नही है ।
बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष ने कहा कि 25 जून 1975 को इंदिरा सरकार ने लोकतंत्र का गला घोंट दिया था,मीडिया को दबोच लिया गया था,न्यायपालिका को बंधक बना लिया गया था औऱ देश के महापुरुषों एवं विपक्षी कार्यकर्ताओं को जेल में डाल दिया गया था । काँग्रेस पार्टी आज किस मुँह से कहती है कि लोकतंत्र खतरे में है, ये समझ से पड़ी है ।
इस बैठक में मुख्य रूप से अरबिंद पाठक,प्रकास बाउरी, राकेश तिवारी,अरबिंद सिंह,सुशांत महतो,गणेश सिंह,शिवप्रकाश उपस्थित थे ।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
