
सावन क्वीन बनीं सुमन देवी

सिंदरी । सिंदरी फ्रेंड्स फॉरएवर महिला सामाजिक संगठन के सौजन्य से महिलाओं ने विद्यापति परिषद सिंदरी में शुक्रवार को सावन महोत्सव 2023 का भव्य रूप से आगाज किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन अध्यक्ष निलम पाण्डेय ने किया। वहीं संचालन की बागडोर विगत वर्ष की सावन क्वीन रहीं सरिता सिंह ने सँभाला। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की धर्मपत्नी तारा देवी ने महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार पर बल दिया। सावन महोत्सव 2023 की जज रही ममता पाण्डेय ने सावन क्वीन सुमन देवी को बनाया।
उन्होंने कहा कि सिंदरी में महिलाओं का उत्साह देखने लायक है। इस तरह के कार्यक्रम से महिलाओं में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। विशिष्ट अतिथि अनीमा सिंह ने कहा कि मैं महिलाओं के उत्थान के लिए हरसंभव प्रयास करती रहती हूँ। यह संगठन महिलाओं के लिए और उनके विचारों से ओतप्रोत है। सिंदरी की महिलाओं ने हरे रंग के सावन वेशभूषा में महोत्सव के दौरान खूब मस्ती की। हरी साड़ियों के साथ सावन के सोलह सिंगार भी महिलाएं की हुई थीं। कार्यक्रम की शुरुआत नेपाल में नृत्य प्रदर्शन में प्रथम स्थान प्राप्त कर देश का नाम रौशन कर चुकी आस्था चौरसिया के गणेश वंदना से हुआ। बॉलीवुड और भोजपुरी गानों पर नृत्य कर समाँ बाँधने वालों में शर्मिष्ठा, राखी, पीहू, लक्की, रानी, चंदा, परिणिता, सिमरन, मन्नत, खूशबू उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में चार चाँद लगाने वालों में अध्यक्ष निलम पाण्डेय, डॉ स्मृति नागी, सरिता सिंह, रीना सिंह, मोहिनी अग्रवाल, प्रियंका उपाध्याय, ममता पाण्डेय, मीना सिंह, शुभ्रा डे, सुनिता उपाध्याय, शर्मिष्ठा, रीना टैगोर, चाइना पाल, नीतू सिंह, रागिनी तिवारी, बबली पाण्डेय, किर्ती पाण्डेय, राजकुमारी, संध्या देवी, सीमा देवी, शिशुबाला सहित सिंदरी क्षेत्र से अन्य महिलाएँ उपस्थित रहीं।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
