
अंतर्कथा प्रतिनिधि

जमुई झाझा-: सरस्वती पूजा मना रहे लोगो में किसी भी तरह की कोई अफवाह ना हो और डीजे का उपयोग न करे न ही कि किसी अश्लील गाना को पूजा पंडाल में बजाये इसके संग शब ए बारात पर्व को लेकर परासी और तुंबापहाड़ के बीच में रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया। बैठक में थानाध्यक्ष संजय सिंह,बीडीओ रविजी,चांय पंचायत के मुुखिया महादेव रजक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित परासी और तुंबापहाड़ के ग्रामीणों को थानाध्यक्ष ने संबोधित करते हुये कहा कि यह क्षेत्र कोई पर्व हो उसमें सामाजिक सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने में हमेशा ग्रामीण सहयोग प्रदान करते है और ठीक आगे भी आपलोग सामाज में भाईचारा बनाये रखने में पुलिस प्रशासन को सहयोग प्रदान करे। थानाध्यक्ष ने लोगों से आगे कहा कि जो भी कमेटी सरस्वती पूजा मना रहे है वह यह ध्यान रखे कि किसी भी तरह की कोई अफवाह पर ध्यान न दे और डीजे का उपयोग न करे न ही कि किसी अश्लील गाना पूजा पंडाल में बजाये। प्रतिमा विसर्जन को निर्धारित समय के अंदर ही करे।बीडीओ ने कहा कि लोग आपसी भाईचारा का पैगाम देते हुये सरस्वती पूजा और शब ए बारात पर्व मनाये।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
