• Fri. Mar 20th, 2026

साइबर मामले में महाराष्ट्र पुलिस पहुंची निरसा, महिला को ले गयी मुंबई*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 13, 2023

 

*धनबाद :* मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र में हुए साइबर क्राइम मामले में बेलचड़ी पहुंच जीपीएस कॉलोनी निवासी आर कुमार की पत्नी को गिरफ्तार कर अपने साथ लेकर चली गई। इस मामले के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप बची हुई है।

बताया जाता है कि आर चौहान की पत्नी सहित अन्य पांच छह महिलाओं को साइबर क्राइम के अपराधियों ने प्रलोभन देते हुए फेडरल बैंक निरसा में सभी का खाता खुलवाया। खाता खुलवाने के कुछ दिन बाद ही आर चौहान की पत्नी के खाते में ₹900000 ट्रांसफर हुए।

महिला के खाते में बड़ी रकम के ट्रांसफर होते ही शाखा प्रबंधक ने इस संबंध में महिला से पूछताछ की। उस वक्त महिला उक्त रुपए के बारे में अभिज्ञता जाहिर की।
शाखा प्रबंधक के कहने पर अन्य महिलाओं ने अपना-अपना खाता बंद करवा दिया। परंतु वह बंद नहीं करवाई। बताया कि मेरे खाते में पैसा आने से अन्य महिलाओं को जलन हो रही है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त महिला के घरों में रात के अंधेरे में साइबर अपराधियों का आना-जाना लगा रहता था।

वे सब सासनबरिया के बताए जाते हैं। वही मुंबई पुलिस गिरफ्तार महिला को बुधवार की सुबह धनबाद कोर्ट में पेश करने के बाद मुंबई लेकर चली जाएगी। महिला का पति दैनिक मजदूर है तथा उसके तीन बच्चे है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *