• Thu. Feb 26th, 2026

सांसद व पूर्व विधायक ने लराही पुल का किया निरीक्षण, ग्रामीणों से किया जनसंवाद

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 5, 2023

चौपारण
भाजपा केंद्रीय नेतृत्व द्वारा आयोजित “विकास तीर्थ दर्शन” कार्यक्रम के तहत हजारीबाग सांसद जयन्त सिन्हा व बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव सैकड़ो भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ पहुँचे लराही पुल। सांसद जयन्त सिन्हा के उपलब्धियो में शामिल लराही पुल व सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में लराही पुल पर उपस्थित स्थानीय महिलाओं व ग्रामीणों से सांसद व पूर्व विधायक ने किया जनसंवाद। स्थानीय जनसमस्याओं से अवगत होकर सांसद ने पुल व सड़क बनने से होने वाले लाभ की जानकारी लिया। ग्रामीणों ने सांसद व पूर्व विधायक के प्रति आभार प्रकट किया और दोनो को माला पहनाकर स्वागत किया। सांसद ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नौ वर्षो के कार्यकाल को यादगार बनाने के लिए हमलोग विकास तीर्थ दर्शन यात्रा पर निकले है। कहा लराही पुल बनने से लराही सहित अन्य गांवों के लोग मुख्य मार्ग से जुट गए। सांसद ने महिलाओं से उन्ही के भाषा मे संवाद किया और उनकी जनसमस्या से अवगत हुए। पूर्व विधायक ने कहा कि लराही पुल ग्रमीणों के लंबे संघर्ष व आदरणीय सांसद जयन्त सिन्हा जी के प्रयास एवम रघुवर दास जी का देन है लराही पुल। लराही पुल बनने से लोगों को आवगमन में सुविधा मिल है। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक यादव, उपाध्यक्ष राजेश सहाय, रमेश ठाकुर, रामस्वारूप पासवान, स्थानीय मुखीय सह संघ के अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक, पूर्व अध्यक्ष राजदेव यादव, महामंत्री सुनील साहू, प्रमुख प्रतिनिधि उदय राणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश कुमार साव व मुकेश सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि अर्जुन साव, मुकुन्द साव, राजेंद्रन्द चंदवंशी, सीताराम साव, सुनील सिंह, भाजपा महामंत्री अरविंद सिंह, बालेश्वर साव, कृष्णा साव, बरही मुखिया संघ अध्यक्ष विजय यादव, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रंजन सिंह, आशीष गुप्ता, स्थानीय समिति सदस्य सहदेव प्रसाद यादव , विजय मधेसिया, अशोक यादव और, प्रतिनधिव अतहर हुसैन। स्थानीय लराही वासी संजय यादव, त्रिलोकी यादव, सरयू यादव, सुरेश यादव, रामधारी यादव, विजय यादव भुनेश्वर उर्फ साहब, सुनील यादव, उमेश पासवान, निरंजन यादव, समाजसेवी देवल यादव, सुधीर कौशल, राजेश रवानी, कपिल यादव, सहित अन्य


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *