• Thu. Feb 26th, 2026

सांसद पीएन सिंह यदि लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, तो धनबाद लोकसभा सीट पर मेरी दावेदारी सबसे मजबूत : ढुल्लू महतो

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 25, 2023

 

*पार्टी चाहे तो सर्वे कराकर भी देख सकती है, सर्वे में उनका नाम सबसे आगे रहेगा*

*बाघमारा:* बाघमारा के भाजपा विधायक ढुल्लू महतो ने काफी जोरदार शब्दों में कहा है कि सांसद पीएन सिंह यदि लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, तो धनबाद लोकसभा सीट पर सबसे मजबूत दावा उनका बनता है।
धनबाद की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं का भी यही विचार है।

*पीएन सिंह है धनबाद के लिए सबसे मजबूत दावेदार*

ढुलू महतो ने कहा कि वह पहले ही कह चुके हैं कि पीएन सिंह चुनाव लड़ेंगे तो वह दावा नहीं करेंगे। आज भी वह इस पर कायम हैं। हां, यदि पीएन सिंह चुनाव नहीं लड़ते हैं तब धनबाद सीट के लिए वह सबसे मजबूत दावेदार हैं। पार्टी चाहे तो सर्वे कराकर भी देख सकती है। सर्वे में उनका नाम सबसे आगे रहेगा। विदित हो कि धनबाद लोकसभा सीट से भाजपा के कई विधायक एवं वरिष्ठ नेता टिकट के लिए दावेदारी कर रहे हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *