• Thu. Feb 26th, 2026

सहिया साथी ने पूर्व विधायक अरूप चटर्जी को बुके देकर किया सम्मानित।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 11, 2023

 

रिपोर्ट अरविंद सिंह

झरिया। धनबाद जिला के अर्बन सहिया साथी की सीट वापसी होने और जिला में लेटर आने पर सहिया साथी ने रविवार को निरसा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी को उनके कार्यालय में जाकर बुके देकर सम्मानित किया। सहिया साथी रेखा भट्ट और सुनीता देवी ने बताई कि 2 जून 17 को शाहरी क्षेत्र का हवाला देकर काम से बैठा दिया उसके बाद शहरी क्षेत्र के सहिया साथी लगातार पूर्व विधायक अरूप चटर्जी एवं बगोदर के विधायक विनोद सिंह के नेतृत्व में जिला से लेकर रांची तक संघर्ष किया अपनी मांगों को रखा। विधानसभा तक मामला उठाया गया । विभाग की ओर से सप्लीमेंट्री पीआईपी मैं अर्बन सहिया साथी का सीट मंगवाया गया। अब धनबाद जिले में कुल 28 अर्बन सहिया साथी होगी। झारखंड में 125 अर्बन सैयां साथी का सीट नियुक्त किया गया है जिसकी लेटर रांची से धनबाद एवं अन्य जिला में आ गया। इसके अलावा सहिया का कोविड-19 का पैसा के संबंध में अरूप चटर्जी से बात की गई अरूप चटर्जी ने धनबाद के सिविल सर्जन से बात किए उन्होंने जल्द से जल्द इस पर पहल करने की बात की है साथ ही सहिया का बढ़ा हुआ पैसे का सवाल पर भी सैयां साथी ने मामला उठाया। पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि रांची में जाकर विभाग के स्वास्थ्य सचिव एवं अभियान निर्देशक से मिलकर इस दिशा में पहल करेंगे आने वाले दिन में जल्द से जल्द कोविड-19 का भुगतान होगा। मिलने वालों में मनोवर आलम, रेखा कुमारी, सुनीता देवी, रेखा भट्ट, गुणधर कुंभकार, मीरा शर्मा रुकमणी देवी, किरण देवी, यमुना मेहता, बबीता देवी, राखी देवी, कविता देवी आदि शामिल थे। सभी सैयां साथी ने पूर्व विधायक अरूप चटर्जी एवं विधायक बगोदर विनोद सिंह को धन्यवाद दिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *