
रिपोर्ट, अरुण कुमार सैनी

सिंदरी (धनबाद) सहरपुरा इंटक कार्यालय मैं सिंदरी नगर कांग्रेस कमेटी की अति महत्वपूर्ण बैठक नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई साथ ही संगठन को गतिशील बूथ स्तर तक गठन जल्द से जल्द पूरा हो इस पर संपूर्ण चर्चा का फोकस रहा अपने अध्यक्षीय भाषण में अजय कुमार ने कहा की संगठन अपने पूरे गति से आगे बढ़ रहा है और भी गति वार्ड अध्यक्षों और सिंदरी के तमाम कांग्रेस- कर्मियों को साथ लेकर देने का प्रयास हम निरंतर कर रहे हैं केंद्र की वर्तमान सरकार एवं स्थानीय माननीय सांसद के चलते बेरोजगारी में बेतहाशा वृद्धि हुई साथ ही नवीनतम विकास पर पूरी तरह से विराम सा लग गया है।
बैठक को संबोधित करते हुए धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के माननीय अध्यक्ष श्री संतोष सिंह ने कहा की हमें जब और जहां जिस समय भी कार्यकर्ता बुलाएंगे हम उनके समक्ष अपने आप को प्रस्तुत कर देंगे साथ ही उन्होंने कहा धनबाद के वर्तमान माननीय सांसद के निष्क्रियता के चलते धनबाद का विकास बहुत पीछे रह गया जो दुखद है। इनके अलावा सभा को संबोधित माननीय जिला उपाध्यक्ष सर्वश्री कालीचरण यादव विश्वनाथ प्रताप सिंह जिला कार्यकारिणी सदस्य सर्वश्री सोमनाथ दुबे हरीश चंद्र दुबे पूर्णेन्दु सिंह जिला महामंत्री अजय कुमार सिंह अरविंद कुमार सैनी राज बिहारी यादव मोहम्मद मंजूर अंसारी दीनबंधु राज्वार रंजन कुमार सिंह सत्यदेव सिंह सत्येंद्र सिंह सेवादल जिला अध्यक्ष श्री वर्मा मिनिस्टर यादव ओम प्रकाश कमलेश तिवारी बाढ़ 54 के माननीय अध्यक्ष आनंद कुमार वार्ड 53 के माननीय अध्यक्ष लल्लन ठाकुर बीआईटी के श्रीकुमार मंटी कुमार मनीष कुमार श्याम सुंदर सिंह अंत में बैठक को धन्यवाद ज्ञापन नगर सेवादल अध्यक्ष विजय कुमार राम ने किया इनके अलावा दर्जनों लोग उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
