• Thu. Mar 5th, 2026

सहयोग डिग्री महाविद्यालय में सीयूईटी परीक्षा से वंचित छात्र भी करा सकते हैं नामांकन, जल्द करें आवेदन : रंजीत

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jul 23, 2023

 

सहयोग डिग्री महाविद्यालय बिरनी में सीयूईटी परीक्षा से वंचित छात्र-छात्रा भी स्नातक में नामांकन करा सकते हैं। इसके लिए विनोबा भावे यूनिवर्सिटी के चांसलर पोर्टल पर 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसकी जानकारी महाविद्यालय के प्रशासनिक विभाग के रंजीत कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि गावां और तिसरी प्रखंड में डिग्री कॉलेज की समस्या को देखते हुए गावां प्लस टू हाई स्कूल के सामने सहयोग डिग्री महाविद्यालय की ओर से एक ब्रांच भी खोला गया है। यहां खासकर गावां और तिसरी प्रखंड के छात्र नामांकन से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कहा कि स्नातक के बीए और बीकॉम में नामांकन दाखिल कराने के लिए इस क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को सहयोग डिग्री महाविद्यालय बिरनी की ओर से सुनहरा मौका दिया जा रहा है, जो भी छात्र-छात्राओं को नामांकन दाखिला लेना हो, वह आवेदन कर सकते हैं। प्रथम आवेदन करने का अंतिम तिथि 31 जुलाई तक निर्धारित किया गया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *