• Tue. Feb 17th, 2026

ससुराल वालों ने विवाहिता को जान से मार हुआ फरार।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 1, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

लखीसराय -: हलसी थाना क्षेत्र कैंदी मुसहरी टोला मे नशेडी पति ने अपने 25 वर्षीय पत्नी काजल कुमारी की हत्या कर फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार कैंदी गांव निवासी लक्ष्मण ठाकुर के पुत्र 30 वर्षीय चिंटु ठाकुर व भेसूर पिंटू ठाकुर सहित घर में बहू को जान से मार देने की खबर प्रकाश में आया। मिली जानकारी के अनुसार 6 साल पूर्व जमुई जिले के बिछवे गांव निवासी पिता सरयुग ठाकुर की 25 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी की विवाह कैंदी निवासी लक्ष्मण ठाकुर के पुत्र चिंटु ठाकुर के यहां हुई थी। वही काजल से दो वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार भी है। मौके पर उपस्थित चिंटु ठाकुर की साली रीना देवी ने कहा की आज सुबह 8 बजे हमारे बहनोई फोन किए थे और बताया कि आपकी बहन रूम में बंद होकर खुदकुशी कर ली। लेकिन जब हम हम लोग गांव कैंदी पहुंचे तब तक सभी लोग फरार हो गए थे और घर के बाहर ताला जड़ा हुआ था और मेरी बहन का दो वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार को पड़ोसी वालों ने रखे हुए था। उन्होंने बताया की
इस घटना को लेकर मेरा भाई रौशन कुमार ने अपने बहनोई चिंटू ठाकुर व बहन के भैसुर पिंटू कुमार के खिलाफ आवेदन दे रखा है। मौके पर उपस्थित हलसी थाना प्रभारी कृष्णा राय ने बताया कि इस घटना को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है, तथा पकड़े जाने पर दोनों भाइयों के ऊपर कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया जायगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *