
सरायकेला : पूर्व आजसू केंद्रीय महासचिव ने कहा – मोदी के विकसित भारत संकल्प से प्रभावित होकर लिया निर्णय, बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा समेत दिग्गज रहेंगे मौजूद ।
सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के भादुडीह फुटबॉल मैदान में 11 अक्टूबर को पूर्व आजसू के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर भाजपा के कई दिग्गज नेता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरेलाल महतो ने कहा कि पार्टी छोड़ने का कारण स्पष्ट रूप से बताना मुश्किल है, लेकिन “भाजपा एक राष्ट्रीय पार्टी है और प्रधानमंत्री मोदी जी का विकसित भारत का संकल्प है। इसी सोच के साथ मैंने निर्णय लिया कि राष्ट्रीय पार्टी में रहकर ही समाज सेवा की जाए।”

उन्होंने बताया कि 11 अक्टूबर को ईचागढ़ विधानसभा के भादुडीह पंचायत के फुटबॉल मैदान में सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित होगा।
कार्यक्रम में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अमर बाउरी महंती सहित प्रदेश के सभी बड़े नेता उपस्थित रहेंगे।
हरेलाल महतो के साथ आजसू के केंद्रीय महासचिव रविशंकर मौर्या, केंद्रीय सचिव और ईचागढ़ विधानसभा के सभी पदाधिकारी भी भाजपा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि लक्ष्य है कि झारखंड का विकास हो और 2029 में डबल इंजन की सरकार बने, इसके लिए पूरे झारखंड में संगठन को मजबूत किया जाएगा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
