

सरायकेला :जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र के घुटाईडीह गांव में बुधवार की तड़के सुबह विकाश नमक युवक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज आंधी-बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई।

*सोच के लिए गए खेत से लौटते वक्त हुआ हादसा:* मिली जानकारी के अनुसार, घुटाईडीह निवासी विकास नामक लड़का तड़के सुबह सोच के लिए खेत से घर लौट रहा था। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज गर्जन के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वह पेड़ के नीचे खड़ा हो गया, तभी आकाशीय बिजली गिर गई और वह उसकी चपेट में आ गया।
परिजन आनन-फानन में उसे प्राथमिक इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नीमडीह ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की उम्र करीब 15-16 वर्ष बताई जा रही है। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
लगातार हो रही वज्रपात की घटनाएं ..? गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से कोल्हान में आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की घटनाएं बढ़ी हैं। अभी तक बिजली की कड़कड़ाहट जारी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक सतर्क रहने की चेतावनी दी है।
प्रशासन की अपील, नीमडीह थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश और वज्रपात के दौरान खुले मैदान, पेड़ या बिजली के खंभों के नीचे न खड़े हों। सुरक्षित स्थान पर शरण लें।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
