• Thu. Mar 5th, 2026

सरायकेला खरसावां जिला के उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने किया आज पदभार ग्रहण

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jul 28, 2023

 

सरायकेला खरसावां जिला के 33 वें जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त के रूप में आज श्री रविशंकर शुक्ल ने निवर्तमान जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त अरवा राजकमल से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर नवपदस्थापित उपायुक्त ने कहा कि जिले में केंद्र एवं राज्य सरकार अंतर्गत संचालित योजनाओं को ससमय धरातल पर उतारने, सुयोग्य लाभुकों को कल्याणकारी योजनाओं के तहत जोड़ लाभ प्रदान करने तथा विकास कार्यों का सफल क्रियान्वयन पर उनकी प्राथमिकता होगी।

इस अवसर पर निवर्तमान उपायुक्त अरवा राजकमल ने कहा कि सरायकेला खरसावां जिले मे उपायुक्त के रूप मे लगभग ढाई वर्ष कार्य करने का मौका मिला कार्य के साथ कई अच्छी यादें इस जिले की हमेशा साथ में रहेंगी।

इस क्रम मे उन्होंने सम्पूर्ण जिलेवासियो को अपने कार्यकाल के दौरान सहयोग प्रदान करने हेतू धन्यवाद दिया साथ ही नव पदस्थापित उपायुक्त रविशंकर शुक्ला को सहयोग प्रदान करने की अपील किया।

वही द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां के अध्यक्ष मनमोहन सिंह के नेतृत्व में उपायुक्त रविशंकर शुक्ला को पुष्पगुच्छ एवं शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया. साथ ही निवर्तमान उपायुक्त अरवा राजकमल को भी पुष्पगुच्छ एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया.

प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनमोहन सिंह ने उपायुक्त के ढ़ाई साल के अच्छे कार्यों की सराहना की. साथ ही उनके कार्यकाल में कोविड- महामारी से निपटने के लिए उपायुक्त अरवा राजकमल द्वारा अहम भूमिका निभाई गई थी. वहीं उन्होंने पत्रकारों के हित के लिए कई अच्छे कार्य भी किए थे. जिसके लिए उन्होंने तहे दिल से उनको धन्यवाद दिया.इस मौके पर उपाध्यक्ष रासबिहारी मंडल प्रमोद सिंह सुमित नेम कुणाल कुमार सुनील गुप्ता बलराम पांडा मधुसूदन कुमार लायक दुर्गा कुमार अंकित कुमार आदि मौजूद रहे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *