
सरायकेला : आद्रा विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा पुरुलिया जिले को फाइलेरिया प्रभावित क्षेत्र चिन्हित किए जाने के बाद दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में गुरुवार को सामूहिक औषधि सेवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पश्चिम बंगाल सरकार के स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर चल रहे Mass Drug Administration-MDA अभियान के तहत अधिकारियों व कर्मचारियों ने डाइएथाइलकार्बामाजीन-DEC दवा का सेवन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक DRM आद्रा श्री मुकेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, रेल मंडल चिकित्सालय आद्रा डॉ. संतोष कुजूर अपर मंडल रेल प्रबंधक परिचालन श्री खगेन्द्र नाथ घोष, अपर मंडल रेल प्रबंधक अवसंरचना श्री अमित कंचन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

*अधिकारियों ने खाई DEC गोली, जनजागरूकता का संदेश*

फाइलेरिया रोग की रोकथाम और उन्मूलन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से उपस्थित सभी अधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित DEC गोली का सेवन किया। अधिकारियों ने कर्मचारियों और आमजन से इस जनस्वास्थ्य अभियान में सक्रिय भागीदारी कर निर्धारित औषधि का सेवन करने की अपील की।
*’सामूहिक सेवन से होगा उन्मूलन’*
अधिकारियों ने कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर लेकिन रोके जाने योग्य बीमारी है। सामूहिक औषधि सेवन कार्यक्रम इसके नियंत्रण और उन्मूलन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने संकल्प लिया कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस जनस्वास्थ्य अभियान को सफल बनाकर समाज में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाई जाएगी।
आद्रा मंडल ने कहा कि जनस्वास्थ्य और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप ऐसे जनकल्याणकारी अभियानों में निरंतर सहयोग प्रदान करता रहेगा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
