• Sat. Mar 14th, 2026

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हार टोली, में क्रियात्मक विषय पर हुआ गोष्ठी का आयोजनl

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 9, 2023

 

 

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ,कुम्हार टोली, हजारीबाग में विद्या भारती के योजनानुसार क्रियात्मक शोध विषय पर गोष्ठी का आयोजन हुआl मौके पर बतौर मुख्य अतिथि जटाधर दुबे, अवकाश प्राप्त प्राध्यापक, भौतिकी विभाग , विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग एवं संकुल संयोजक, विद्यालय समिति के सचिव, संजय उपाध्याय एवं विद्यालय के प्राचार्य ,दिनेश कुमार मिश्र ने दीप प्रज्वलन एवं माता सरस्वती की पूजा अर्चना कीl मौके पर मुख्य अतिथि, जटाधर दुबे को अंग वस्त्र भेंट कर विद्यालय के प्राचार्य, दिनेश कुमार मिश्र ने सम्मानित कियाl गोष्ठी की प्रस्तावना बताते हुए प्राचार्य, दिनेश कुमार मिश्र ने कहा वर्तमान समय में क्रियात्मक शोध के आधार पर ही गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा बच्चों को दी जा रही है l वर्तमान में पंचपदी शिक्षण पर आधारित शिक्षा बच्चों को आचार्य गण दे रहे हैं वही बतौर मुख्य अतिथि, जटाधर दुबे ने कहा विद्यालय में क्रियात्मक शोध का उद्देश्य शिक्षण में सुधार करना है एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर बच्चों का सर्वांगीण विकास कराना हैl उन्होंने अनेक शिक्षा शास्त्रियों का उदाहरण भी दियाl गोष्ठी में आचार्य प्रदीप कुमार सिन्हा ने विषय वस्तु की प्रस्तुति पीपीटी के माध्यम से दिखाकर प्रभावी शिक्षण को प्रस्तुत कियाl उन्होंने कहा क्रियात्मक शोध के माध्यम से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा सकती हैl कार्यक्रम में आशीर्वचन देते हुए विद्यालय के सचिव, संजय उपाध्याय ने कहा शिक्षा के क्षेत्र में भारत प्रारंभ से ही विश्व गुरु थाl क्रियात्मक शोध बच्चों के सर्वांगीण विकास में काफी सहायक है lआचार्यगण क्रियात्मक शोध के अनुसार बच्चों को शिक्षा प्रदान करेंl कार्यक्रम में अतिथियों का परिचय एवं धन्यवाद ज्ञापन आचार्य पंकज कुमार मिश्रा ने किया lमौके पर विद्यालय के आचार्य बंधु- भगिनी एवं भैया -बहन उपस्थित थेl


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *