• Fri. Apr 3rd, 2026

सरस्वती शिशु मंदिर झाझा में भाजपा के लोगो ने बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के निधन पर मनाया शोकसभा।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 19, 2024
crescent ad

 

झाझा. बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के निधन पर शहर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर झाझा में भाजपा की ओर से शोकसभा कार्यक्रम आयोजित कि गई। जिसकी अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ नेता बीके सिंह चंदेल के द्वारा कि गई। शोकसभा में भाजपा के बीडी रामएपरमेश्वर यादवए विनोद यादवए सिंटू कुमार सावए शंभू सिंह सहित अन्य उपस्थित लोगों ने पूर्व डिप्टी सुशील कुमार मोदी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजंलि अर्पित किया। मौके पर भाजपा के वक्ताओं ने पूर्व डिप्टी सीएम के निधन पर अपनी बातों को रखते हुए कहा कि राजनीतिक के क्षेत्र में अपूरर्णीय क्षति है जिसकी भरपाई कर पाना मुश्किल है। पूर्व डिप्टी सीएम ने अपने राजनीति में सिर्फ विकास की बातों को प्रमुखता देते थे। वे भाजपा के एक ऐसे सिपाही थे जो हमेशा भाजपा को आगे बढ़ाने में काफी सराहनीय कार्य को किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *