• Thu. Mar 5th, 2026

सरकार आपकी द्वार कार्यक्रम में मनरेगा बीपीओ पर योजना स्वीकृति के नाम पर कमीशन लेने का लगा आरोप, पूर्व विधायक ने कि कार्रवाई की मांग

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 4, 2023

 

गावां प्रखण्ड क्षेत्र के गावां खेल मैदान में में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं को लेकर लाभुकों द्वारा आवेदन पत्र जमा किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विधायक राजकुमार यादव, बीडीओ महेंद्र रविदास, जिप सदस्य पवन चौधरी, उपप्रमुख नेहा कुमारी, मुखिया कन्हाय राम के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस दौरान उपस्थित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के हाथों लाभुको को साड़ी, धोती, लुंगी तथा कम्बल का वितरण किया गया तथा दर्जनों मनरेगा मजदूरों को जॉब कार्ड भी दिया गया। मौके पर कई गरीब लाभुक आवास, वृद्धा पेंशन तथा राशन कार्ड के लिए आवेदन जमा करते दिखें।
इस दौरान जिप सदस्य पवन कुमार चौधरी ने मनरेगा बीपीओ भिखदेव पासवान पर मनरेगा योजनाओं की स्वीकृति के नाम पर कमीशन लेने का आरोप लगाया। उन्होंने बीपीओ को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि अपने कार्यशैली में सुधार लाएं नहीं तो बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
वहीं पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने मनरेगा बीपीओ के द्वारा कमीशन लेने के मामले को कार्यक्रम में उठाया। उन्होंने कहा कि लाभुकों के द्वारा शिकायत मिल रही है की छोटी छोटी कामों के लिए बीपीओ कमीशन मांग रहा है। बीपीओ कमीशनखोरी बंद करे नहीं तो किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने बीडीओ से मामले की जांच कर, कार्रवाई करने की मांग की। बता दें कि बीपीओ भिखदेव पासवान पर गिरिडीह ब्लॉक में मनरेगा योजनाओं में अवैध तरीके से लाखों रुपए की निकासी के आरोप लगे चुके हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *