
धनबाद समाज सेवी संस्था”स्पंदन”द्वारा आज बसंत उत्सव का आयोजन किया गया था। जिसके तहत धनबाद में जगजीवन नगर स्थित मानस मंदिर से सुबह 8:00 बजे बसंत उत्सव के गीतों और नृत्य के साथ प्रभात फेरी निकाला गया इस कार्यक्रम का संचालन स्पंदन के अध्यक्ष मनोज मजूमदार और सचिव बर्नाली सेनगुप्ता कि देख रेख में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में सभी पुरुष महिला और बच्चों ने रंग-बिरंगे एक ही प्रकार का बसंत उत्सव का पोशाक से सुसज्जित थे। संस्था के मीडिया प्रभारी नीलकमल खवास एवं अरविंदो बनर्जी ने बताया कि प्रभात फेरी जगजीवन नगर में घूमते हुए दुर्गा मंडप पहुंचकर जहां एक सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीत संगीत नृत्य और नाटक शामिल था। आपको बता दे की समाज सेवी संस्था स्पंदन प्रति वर्ष इस तरह का बसंत महोत्सव मनाते हैं। इस कार्यक्रम के अंत में इस बसंत उत्सव में उपस्थित सभी लोगों ने अच्छे पकवान का आनंद उठाया और रंग गुलाल खेलते हुए उत्सव को रंगीन बनाएं। इस कार्यक्रम में गोपाल भट्टाचार्य सेक्रेटरी बंगाली वेलफेयर एसोसिएशन,अतनु गुप्ता प्रेसिडेंट बंगाली वेलफेयर एसोसिएशन,भी उपस्थिथ थे। कार्यक्रम दोपहर 1:00 समाप्त हुआ।
There is no ads to display, Please add some

Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
