
रिपोर्ट:- ओमप्रकाश राजा(अंतर्कथा)

फुसरो : फुसरो नगर परिषद अंतर्गत वार्ड संख्या 14 करगली बाजार के आंगनबाड़ी केंद्रों में समाजसेवी संतोषी सिन्हा के नेतृत्व में बाल दिवस के अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के बीच जरूरी सामग्री वितरण की गई। समाजसेवी संतोषी सिन्हा ने कहा कि केंद्रों में गरीब गुरबा परिवार के बच्चे पढ़ने आते हैं जिसे जरूरत की सामग्री उपलब्ध नहीं हो पाती है मेरा प्रयास रहेगा कि उन्हें जरूरी सामग्री उपलब्ध कराएं।

साथ ही जरूरतमंद गरीब गुरबा महिलाओ एवं पुरुषों को भी मदद करने का भरोसा दिलाया। बच्चों के बीच सामग्री वितरण करने में मुख्य रूप से समाजसेवी संतोषी सिन्हा, भाजपा फुसरो नगर पूर्व महामंत्री सुरजीत चक्रवर्ती, संजय विश्वकर्मा, भाजपा नेता संजीत मजूमदार, रंजन मजूमदार, पीयूष चक्रवर्ती, के अलावा अन्य लोग उपस्थित हुए।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
