• Fri. Feb 27th, 2026

समाजसेवी प्रभु गोप के पत्नी का आकस्मिक निधन, अंतिम यात्रा में शामिल हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनोद यादव

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 22, 2022

 

अंतर्कथा : बरही/पंचम पाण्डेय

बरही प्रखंड के करसो पंचायत अंतर्गत हरला गांव निवासी वरिष्ठ समाजसेवी प्रभु गोप के पत्नी 56 वर्षीय मीना देवी का हृदयाघात से हुआ निधन। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनोद कुमार यादव मृतक के आवास हरला गांव पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मिले एवं मृत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। जानकारी हो कि दिवंगत मीना देवी का बीते बुधवार को सुबह अपने निजी आवास पर अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिसे तत्काल आनन फानन में सदर अस्पताल बरही लाया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा अथक प्रयास के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका। मृतक अपने पीछे पति समेत 2 पुत्र यशपाल यादव सतपाल यादव पुत्री एक समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। मुखाग्नि गुरुवार को मृतक के पति प्रभु को अपने गांव के श्मशान घाट पर दी। अंतिम यात्रा में शामिल होने वालों में वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनोद कुमार यादव, रघुनंदन गोप, गाजो यादव, यमुना यादव, कुणाल कतरियार, शरीफुल हक, प्रयाग यादव, होरिल यादव, मनीष यादव, ब्रह्मदेव यादव समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *