
धनबाद – राजद के प्रदेश महासचिव सह राष्ट्रीय जनता श्रमिक संघ के संयुक्त महामंत्री उदय शर्मा के ममेरे भाई कुसमा टांड ताडगाछ निवासी समाज सेवी उमेश शर्मा 52 वर्ष के उपचार के दौरान अशर्फी अस्पताल धनबाद मे गुरुवार को निधन हो गया । हदयघात होने पर परिजनो ने स्वास्थ्य लाभ के लिए 21 अगस्त को उन्हे भर्ती कराया था ओपन हार्ट सर्जरी की गई लेकिन चिकित्सको ने उन्हे बचा नही पाया । वे अपने पीछे पत्नी पुत्र अभिषेक शर्मा मनीष पुत्री सरिता देवी निभा शर्मा सहित भरापूरा परिवार छोड गये है । पुत्री सरिता के दिल्ली से आने के बाद दिनांक -23 अगस्त को मोहलबनी घाट पर उनकी अंत्येष्टि की होगी । इनके आकस्मिक निधन पूर्व मंत्री आबो देवी रालोजपा जिलाध्यक्ष दीनानाथ ठाकुर राष्ट्रीय जनता श्रमिक संघ के महामंत्री अवधेश कुमार ने गहरा शोक एवं हार्दिक संवेदना व्यक्त की है । नेता द्वय ने कहा कि उमेश शर्मा मृदु भाषी, व्यवहार कुशल व समाजसेवी के रूप मे जाने जाते थे, उनका निधन से समाज को अपूर्णिय क्षति हुई है । ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं उनके परिजन को इस दुख की घड़ी मे धैर्य प्रदान करे । निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से सुबोध शर्मा डॉ० सत्यनारायण शर्मा बालेश्वर शर्मा प्रवीण कुमार राजीव शर्मा रंजन शर्मा प्रेम किशोर विप्लवी राहुल शर्मा रविंद्र वर्मा अलावे दर्जनों लोग शामिल हैं ।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
