• Sat. Apr 4th, 2026

समर्पण एक नेक पहल संस्था ने सदर अस्पताल बोकारो में उपलब्ध कराया दुर्लभ रक्त l

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 4, 2024
crescent ad

 

बोकारो के सदर अस्पताल में
ईलाजरत मरीज के परिजन ने एवं तोपचांची हेल्पिंग हैंड्स के संस्थापक गोकुल मुखर्जी ने सामाजिक संस्था समर्पण एक नेक पहल को सूचना प्रदान करते हुए आग्रह किया कि सदर अस्पताल बोकारो में भर्ती साठ वर्षीय मरीज मधुसूदन अड्डी को तत्काल एक यूनिट दुर्लभ रक्त समुह ए नेगेटिव रक्त की आवश्यकता हैं घर वाले ब्लड एक्सचेंज करने के लिए तैयार हैं परंतु दुर्लभ रक्त समुह होने के कारण इन्हें कहीं से रक्त उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं l
सूचना मिलने के पश्चात संस्था के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष दिपेश चौहान ने धनबाद जिले के सरकारी ब्लड बैंक एसएनएमएमसीएच (पीएमसीएच) प्रबंधक से बात कर मरीज के लिए एक यूनिट ए नेगेटिव प्रदान करने का आग्रह किया जिसे स्वीकार करते हुए ब्लड बैंक द्वारा मरीज मधुसूदन अड्डी के लिए दुर्लभ रक्त प्रदान कर दी गई और इसके बदले में मरीज के दामाद आकाश डे ने अपना एबी पॉजिटिव धनबाद के पीएमसीएच ब्लड में रक्तदान किया जिसे किसी जरूरतमंद मरीज को तत्काल परिस्थिति में रक्त उपलब्ध प्रदान किया जा सके l


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *