
सामाजिक संस्था समर्पण एक नेक पहल ने ईस्ट बासुरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत बने नवनिर्मित चेक पोस्ट के उद्घाटन समारोह में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया शिविर का उद्घाटन ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, डीएसपी निशा मुर्मू तथा ईस्ट बासुरिया ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन व फीता काटकर शुभारंभ किया l
रक्तदान शिविर में ईस्ट बासुरिया ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार सहित कुल पचीस रक्त दाताओं ने रक्तदान किया l
संस्था के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष दिपेश चौहान ने बताया कि इस रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन का पूरा श्रेय पुलिस जन सहयोग समिति ईस्ट बासुरिया ओपी को जाता हैं ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार ज़ी ने समाज के प्रति निःस्वार्थ सेवा भावना को प्रकट करते हुए संस्था से रक्तदान शिविर आयोजित करने का विचार रखा और स्वयं रक्तदान भी किया, ये एक ऐसे दारोगा हैं जो ना केवल अपनी ड्यूटी निभाते हैं बल्कि जनकल्याण के हर कार्य में भी बढ़-चढ़ कर भाग लेते हैं और समाज के हर उस अंतिम जरुरतमंद की मदद करते हैं, जिसे समाज देखकर भी अनदेखा कर दिया करते हैं, हमारी संस्था के तमाम सदस्यों की ओर से उपेंद्र कुमार सर को सलाम हैं l
संस्था के सक्रिय सदस्य अजय चौहान की माता ज़ी के पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर ओपी प्रभारी सहित संस्था के सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की l
मौके पर मुख्य रूप से संस्था के ज़िला अध्यक्ष मनोज मंडल, निरसा अध्यक्ष सरवन दास, उपाध्यक्ष अरूप मुखर्जी, टुंडी विधायक प्रतिनिधि बसंत महतो, जिला परिषद सदस्य मोहम्मद इसराफिल, मुखिया मोहम्मद आजाद, सक्रिय सदस्य अजय चौहान, धीरज सिंह, सोनू कुमार, साहेंद्र कुमार, रोहित चौहान, राज कुमार ओझा, प्रियांशु सिंह, शहजाद हुसैन,रंजीत सिंह, लक्ष्मण पासवान इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे l

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
