• Thu. Mar 12th, 2026

सभागार भवन में प्रखंड विकाश पदाधिकारी ने पंचायत समिति के साथ की बैठक,दी अहम जानकारी।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 19, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

लखीसराय -: हलसी प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी विभु विवेक मंच संचालक एवं प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी की अध्यक्षता में शनिवार को पंचायत समिति का बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी विभु विवेक ने आयें हुए पदाधिकारी से एक एक कर सरकार के आए हुए योजनाओं की जानकारी ली। वहीं श्रम विभाग से संबंधित निर्माण श्रमिकों एवं बाल श्रमिक को मिलने वाले लाभ से सदस्यों को अवगत कराया। ग्रामीण विकास पीएचडी विभाग से आए हुए पदाधिकारी भी सरकार के आए हुए योजनाओं के बारे में बताएं। बिजली विभाग के जेई के द्वारा भी सरकार की योजनाओं के बारे में भी बताया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से आए हुए पदाधिकारी ने भी बीमारी के पूर्व उपचार के लिए भी कुछ मुख्य बातें रखी। मौके पर उपस्थित प्रखंड कृषि पदाधिकारी अरविंद कुमार ने भी सरकार द्वारा कृषि विभाग के योजनाओं के भी बारे में पंचायत समिति जनप्रतिनिधि को अवगत कराया। इस दौरान उपस्थित पंचायत समिति संजय सिंह ,संजय राम ,अवधेश ठाकुर ,उप प्रमुख श्रवण कुमार अन्य पंचायत समिति सदस्य उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *