• Tue. Sep 1st, 2026

सनातन रक्षा संघ का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

admin's avatar

Byadmin

Sep 1, 2026
crescent ad

 

 

बेरमो/ बोकारो थर्मल-

 

बोकारो थर्मल स्थित आर एस एस कार्यालय में सोमवार को सनातन रक्षा संघ का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा-अर्चना से हुई। इस दौरान भगवान गणेश के 12 नामों का मंत्रोच्चारण करते हुए विधिवत पूजा की गई।

 

पूजा-अर्चना के उपरांत भूपेन भारत, हरेराम यादव, राजदेव सिंह, सुमंत वर्णवाल एवं वकील महतो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

 

इस अवसर पर संगठन के सदस्यों ने सनातन रक्षा संघ के निरंतर विकास, मजबूती एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

सभा को संबोधित करते हुए संगठन के सदस्य भूपेन भारत ने कहा कि “जगी हुई चींटी सोई हुई हाथी से ज्यादा बलवान होती है।” उन्होंने संगठन के सदस्यों से एकजुटता के साथ कार्य करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने संगठन के उद्देश्यों एवं भविष्य की गतिविधियों को लेकर अपने विचार साझा किए। अंत में सभा का समापन किया गया। इसके बाद सभी सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं के लिए सामूहिक भोजन की व्यवस्था की गई।

 

वार्षिकोत्सव में भूपेन भारत, हरेराम यादव, राजदेव सिंह, सुमंत वर्णवाल, वकील महतो, राजू चेल, अनिल बहल, प्रेम मथुरा शर्मा, दीपक वर्मा, रवि चंद्रन, विजय रावत, अनिल ठाकुर, डॉ. विश्वास सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *