• Mon. Feb 23rd, 2026

सनराइज पब्लिक प्लस 2 हाई स्कूल ने मनाया छत्रपति शिवाजी की जयंती 

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 19, 2024

 

 

दारू// दारू प्रखंड अंतर्गत पेटो में स्तिथ सनराइज पब्लिक प्लस 2 हाई स्कूल में छत्रपति शिवाजी की जयंती बहुत ही धूमधाम के साथ मनाई गई । सर्वप्रथम विद्यालय के निर्देशक आशीष राउत सहशिक्षक निशांत सिन्हा एवं सुबोध कुमार के द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया गया। तत्पश्चात आशीष राउत ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जीवनी पर प्रकाश डाला तथा उनके वीरगाथा की महत्वपूर्ण तत्वों के बारे में बच्चों को संबोधित किया ।

छात्रों ने उनके वीर गाथाओं को सुनकर अपने आत्मविश्वास को बढ़ाया।

शिक्षक निशांत सिन्हा एवम सुबोथ कुमार ने भी बच्चों को प्रेरित करते हुए तथा शिवाजी के विचारों को अपने जीवन मे अपनाने की सलाह दी ।

*इस समारोह ने छात्रों को शिवाजी महाराज के महान विचारों और कर्तव्यों के प्रति संवेदनशील बनाया।

 

इस अवसर पर कई विद्यार्थियों ने भी उनकी जीवन गाथा को बतलाने की कोशिश किये। इस मौके पर शिक्षक निशांत सिन्हा, मनोज कुमार, सौरभ साहा, सुबोध कुमार, रिंकू कुमार, आशीष कुमार, रामविलास राउत, जीवन कुमार, सीता कुमारी, सीमा सिंह,निधि स्नेहा, खुशी सिन्हा, सुमन कुमारी,दिव्या कुमारी, श्वेता देवी , कविता कुमारी सहित कई लोग मौजूद थे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *