• Sat. Apr 4th, 2026

सद्भावना विकास मंच के सदस्यों ने नए एसपी से मुलाकात की

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 10, 2024
crescent ad

 

सद्भावना विकास मंच के सदस्यों ने एसपी अरविंद कुमार सिंह से मुलाकात की तथा उन्हें पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। सद्भावना विकास मंच के सदस्यों ने हजारीबाग में अमन, शांति, सांप्रदायिक सद्भाव, धार्मिक सहिष्णुता का वातावरण तैयार करने में एसपी अरविंद कुमार सिंह को अपना हर संभव सहयोग देने का वादा किया तथा हजारीबाग की समस्याओं जैसे नशे का कारोबार, ट्रैफिक की समस्या, लॉटरी का अवैध व्यापार इत्यादि के निराकरण के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किया। एसपी ने सद्भावना विकास मंच के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि वे और उनकी टीम सदैव सद्भावना विकास मंच के साथ हैं तथा सदभावना मंच के प्रत्येक कार्य में वे और उनकी टीम सदैव अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए आपसी सहयोग एवं तालमेल से शहर को विकास के पथ पर अग्रसर करेंगे।एसपी ने सद्भावना विकास मंच के सदस्यों को पुलिस प्रशासन के साथ आपसी तालमेल के द्वारा हजारीबाग को प्रगति और विकास के पथ पर अग्रसर करने की सलाह दी। सद्भावना विकास मंच के प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष इरफान अहमद उर्फ काजू , उपाध्यक्ष दीपक कुमार, उपसचिव महताब आलम, कोषाध्यक्ष मकसीर आलम, मीडिया प्रभारी जेपी जैन, शिबली अहमद, मोहम्मद शाहिद, परवेज अहमद, खेसाल अहमद, शहजाद उर्फ लेपो, राजा निजामुद्दीन, गुलाब ,कमरुद्दीन, सरदार रमी , टिंकू खान, शब्बीर, डॉक्टर भैया असीम कुमार, वार्ड पार्षद अनिल प्रसाद, जिलानी, सुमित इत्यादि शामिल थे इस अवसर पर सद्भावना विकास मंच के सदस्यों ने कहा कि 2016 से संस्था निरंतर विभिन्न पर्व त्योहारों में पुलिस प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर हजारीबाग में अमन चैन और शांति का वातावरण बनाने में सदैव सहयोगी की भूमिका अदा कर रही हैं तथा निकट भविष्य में नशा मुक्ति अभियान, स्वच्छता अभियान में भी सद्भावना विकास मंच के सभी सदस्य बढ़-चढ़कर भाग लेंगे एवं शहर की अन्य समस्याओं के प्रति आम नागरिकों को जागरूक बनाने की दिशा में कार्य करेंगे


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *