• Sun. Mar 15th, 2026

सदर विधायक ने मित्रों के साथ देवड़ी मंदिर में किया पूजा- अर्चना, क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 16, 2023

हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल व्यक्तिगत कार्यों से जमशेदपुर से लौटने के क्रम में अपने मित्रों के साथ सोमवार को देवड़ी मंदिर पहुंचे। यहां विधायक मनीष जायसवाल ने देवड़ी मंदिर में पूजा अर्चना किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। देवड़ी मंदिर रांची जिले के तमाड़ स्थित देउरी गांव में अवस्थित है। इस प्राचीन मंदिर को आदिवासी और हिंदू संस्कृति का संगम माना जाता है। इस मंदिर का मुख्य आकर्षण मां देवी दुर्गा की 16 भुजाओं वाली 700 साल पुरानी मूर्ति है ।

विधायक मनीष जायसवाल के साथ उनके मित्र नारायण गुप्ता, संजय सिंह, अनूप अग्रवाल, राकेश सिन्हा, रंजित होर्रा, पिंकू सोंधी, रंजित सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहें ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *