
कहा किसान बिचौलियों से बचें और अपने धान को औने- पौने दाम में ना बेचकर सरकार द्वारा स्थापित धान क्रय केंद्र में ही उचित मूल्य पर बेचें

कटकमदाग प्रखंड स्थित पसई पंचायत के ग्राम बानादाग में कुसुम्बा रोड में पसई प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति लिमिटेड परिसर में खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के धान अधिप्राप्ति योजना 2022- 23 अंतर्गत धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने नारियल फोड़कर और फीता काटकर किया। यहां पहुंचने पर विधायक मनीष जायसवाल का स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने पुष्पगुच्छ पहनाकर और फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया ।

धान अधिप्राप्ति केंद्र के उद्घाटन के अवसर पर विधायक मनीष जायसवाल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा की सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर झारखण्ड के किसानों से धान की खरीददारी सरकार द्वारा उक्त योजना के माध्यम से आगामी 15 दिसंबर 2022 से शुरू होने जा रही है। सरकार द्वारा धान का न्यूनतम मूल्य 2050 रु० प्रति क्विंटल तय है। पूर्व के वर्षों में धान अधिप्राप्ति केंद्र को क्षेत्र से धान क्रय हेतु विशेष टारगेट दिया जाता था लेकिन वर्तमान वर्ष धान की उपज में अत्यधिक कमी होने की वजह से इस बार कोई टारगेट निर्धारित नहीं है। उन्होंने कहा की किसान बिचौलियों से बचे और अपने धान को औने- पौने दामों में ना बेचकर सरकार द्वारा स्थापित धान क्रय केंद्र को उचित मूल्य पर ही बेचे। उन्होंने यह भी कहा की पूर्व में किसानों को सरकार को धान बेचने में भुगतान में परेशानी हुयी थी लेकिन वर्तमान समय में किसानों का भुगतान सही समय पर हो रहा है। बानादाग पहाड़ी परिसर के सौंदर्यीकरण स्थानीय लोगों की मांग पर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि यहां बोरिंग कराया गया है और सामुदायिक भवन के लिए फंड निर्गत किया गया है। भविष्य में इसके शिर्डी और ऊपरी परिसर में सुंदरीकरण का भी कार्य कराया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा की विकास एक सतत प्रक्रिया है और
सदर विस क्षेत्र का कोई भी गाँव विकास के कार्यों से अछूता नहीं है। क्षेत्र का विकास और जनता के सहूलियत के लिए हमारा निरंतर प्रयास जारी रहेगा। कार्यक्रम में मंच संचालन भाजपा कटकमदाग मंडल अध्यक्ष कविंद्र यादव और धन्यवाद ज्ञापन पसई के पूर्व मुखिया हुलास कुशवाहा ने किया ।
मौके पर विशेषरूप से कटकमदाग विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, पूर्व प्रमुख अशोक यादव, पसई पैक्स अध्यक्ष गणेश साव, अध्यक्ष पुत्र मोहन साव, पैक्स सदस्य मो. कौसर, राजिहर राणा, अजय राणा, पसई मुखिया परमेश्वर गोप, कटकमदाग मुखिया प्रतिनिधि सुनील यादव, कुसुम्भा के पूर्व मुखिया गणेश तुरी, पंसस मनीष कुमार, सुरेन्द्र गुप्ता, सागर कुमार, धीरज राणा, बसंत यादव, सुरेन्द्र प्रसाद, उमेश पासवान, चेतलाल गोप, दिनेश साव, विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
